*बेपरवाह सरकार के खिलाफ नामांकन से वंचित छात्रों ने किया प्रदर्शन और रोड जाम*
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 

मढौरा (सारण)
मढौरा प्रखंड के दर्जनों छात्र -छात्राओं ने बेपरवाह सरकार के व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन व रोड जाम किया ।मामला मध्य विद्यालय से आठवीं वर्ग उतीर्ण छात्रों को अब तक टीसी नहीं मिलने से नराज छात्रों का था ,जिन्होने डबरा पुल पर रोड जाम व प्रदर्शन दिया ।जिससे मढौरा-छपरा मेन रोड मे डबरा पुल के दोनो तरफ़ गाड़ीयों की लम्बी कतार लग गई ।इसी जाम मे के समय ही  मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय भी अपने आवास से कार्यालय जा रहे थे ।जाम के मामले की जानकारी स्कूल के छात्रों से लेकर एसडीओ ने छात्रों के समस्या हल के लिये बीआरसी केन्द्र भेजे ।तब जाकर डबरा पुल से जाम हटी ।बीआरसी केन्द्र पर छात्रों से एसडीओ ने बात कर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद मौके पर ही मढौरा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बुलाए ।छात्रों की चिंता से प्रधानाध्यापक को अवगत कराये ।वही पर विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी एवं जिला शिक्षा पदाधिकरी से बात कर समस्या का हल के लिये  निर्देश भी  दिये ।उपस्थित दर्जनों छात्र एवं छात्राओं को एसडीओ ने  पुरी तरह से आश्वस्त किये की सभी नामांकन से वंचित छात्रों  का टीसी शीघ्र मिलेगा और नामांकन की भी व्यवस्था की जायेगी ।
     बताते चले की उच्च विद्यालय मे नामांकन की निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून समाप्त हो चुकी है ।विभाग को विद्यालय प्रधान को पुनः इस आशय का पत्र निर्गत कराना होगा ।जिससे टीसी मिलने के बाद वंचित छात्रों का नामांकन हो सके ।