पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

विगत दिनों कोलकाता के आर जी कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सेकंड ईयर पीजी महिला चिकित्सक की हुए नृशंस रेप एवं हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आईएमए की पश्चिम चंपारण इकाई के द्वारा 17 अगस्त को सुबह 6:00 से लेकर 18 अगस्त के सुबह 6:00 तक सभी प्रकार के प्राइवेट, कॉर्पोरेट एवं सरकारी क्लिनिको को बंद रखने का आह्वान किया गया है। इस देशव्यापी हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं को अलग रखा गया है। मरीज को इमरजेंसी सेवा मिलती रहेगी। उक्त सूचना आईएमए के जिला प्रवक्ता डॉ उमेश कुमार ने दी।

डॉ उमेश कुमार (फाईल फोटो)