दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

साठी :- गुप्त सूचना के आधार पर साठी पुलिस ने सोमवार की रात 6 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ समकालीन अभियान के तहत फरार चल रहे शराब कारोबारी अभियुक्त को थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी विजय साह को घर से गिरफ्तार किया गया । इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के धमिनाहा गांव में संत साह के द्वारा शराब बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती दल को छापेमारी के लिए भेजा गया। जहाँ पुलिस की गाड़ी को गांव में देख शराब पीने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। लेकिन शराब कारोबारी 6 लीटर चुलाई शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।