बेतिया – लौरिया:– बोलेरो और बाइक के भिड़ंत से बाइक चालक का हालात नाजुक
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प. चम्पारण बिहार:– 
बोलेरो और बाइक की टक्कर में लौरिया के अंतर्गत मटियरिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।बोलेरो का न०BR 06 PD 1715 और बाइक का न० BR 22 M 2268 है।इस दुर्घटना में बाइक चालक बनकटवा निवासी का पैर टूट गया है।और उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है।
हालात नाजुक बताया जा रहा है।जिसको बेतिया रेफर कर दिया गया है।वही दुसरी तरफ बोलेरो ड्राइवर नरकटियागंज – लौरिया, मुख्य मार्ग पर मटियरिया मोड़ के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।लौरिया थाना प्रभारी ने बताया कि जख्मी को तत्काल इलाज कराया जा रहा है।इस घटना की जांच की जा रही है।