क्षेत्र के लोगों के सुख व समृद्धि के लिए व्यास सिंह ने की बाबा महेन्द्रनाथ धाम में पूजा-अर्चना

परमार मीडिया नेटवर्क – सीवान ;

सीवान : आग्ल नव वर्ष 2020 के प्रथम दिन दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों व शुभचिंतको के साथ सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेन्द्रनाथ धाम में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया ।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक व्यास सिंह ने कहां कि हालाँकि आज से जो नवीन वर्ष शुरू हो रहा है वह हमारे संस्कृति के अनुरूप नहीं है । यह नव वर्ष पश्चिमी सभ्यता का देन है । उन्होंने कहा कि हमारा समाज उत्सवधर्मी समाज है । हम सभी धर्मो व विचारों का आदर करते है । इस लिए पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित इस नव वर्ष को भी अपना लिया है । हमारा नवीन वर्ष जब चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुभारम्भ होगा तो हम उसे भी पूरे धूमधाम से मनाएंगे ।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि आज मैंने बाबा महेन्द्रनाथ से प्रार्थना किया कि वे हमारे क्षेत्र सहित पूरे देश के लोगों को सुख व समृद्धि प्रदान करें । उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश को परम वैभव पर पहुंचाने की कृपा करें ।
विधायक श्री सिंह इस मौके पर क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि वे अपने जीवन व आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें । स्वच्छता के बिना भारत विश्व गुरू नहीं बन सकता है ।
इस मौके पर बलिस्टर सिंह, ब्रजनंदन सिंह, प्रवीण सिंह, श्रवण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के समर्थक व शुभचिंतक मौजूद थे ।