दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटाड़।। प्रखंड सोलह पंचायतो मे संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो पर सुखा राशन का वितरण बुधवार को किया गया। सीडीपीओ कुमारी आशा किरण ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्यवेक्षिकाओं के देखरेख में सुखा राशन ( टीएचआर) का वितरण लाभार्थियों के बीच किया गया। पर्यवेक्षिकाओं ने आवंटित अपने पंचायतों में जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण करते हुए लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण करवाया।साथ ही बताया कि सभी पर्यवेक्षिकाओं को अविलंब प्रतिवेदन सौंपने के लिए निर्देश दिया गया हैं।




Recent Comments