दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न ।।
शिक्षकों के हक एवं हुकूक की लड़ाई लड़ता रहेगा महासंघ।।स्थानीय मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल सरैया कॉलोनी में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ(psm) जिला इकाई की बैठक की गई. बैठक में संगठन के विस्तार हेतु मझौलिया एवं बैरिया प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया. संगठन के जिलाध्यक्ष अमन मिश्रा ने बताया की बुधवार को मझौलिया प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विरेंद्र कुमार, सचिव पद पर राजकुमार साह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, वरीय प्रखंड उपाध्यक्ष जय लाल महतो साथ ही बैरिया प्रखंड के अध्यक्ष पद पर प्रमोद राम एवं महा सचिव पद पर राजेंद्र प्रसाद को मनोनीत किया गया. बताते चलें कि इस संघ का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों का मान-सम्मान, शिक्षकों का पेंशन , समान काम समान वेतन आदि है. जिला अध्यक्ष अमन मिश्रा ने बताया कि संगठन शिक्षकों के हक एवं हकूक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है एवं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे. इस बैठक में प्रमंडल सचिव सचिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष लालसा कुमारी, जिला महासचिव अफजल आलम,प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद शोएब अंसारी, मोहम्मद सनाउल्लाह, विपिन सिंह, संगीता कुमारी,अनिमेष कुमार राम आदि तमाम शिक्षक मौजूद रहे।