सिवान :पुलिस की गोली से सलमा खातून घायल,मौके पर पहुँचे कई पुलिस पदाधिकारी

#प्रवेज़ अख्तर

सिवान

जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा गाँव में उस समय तफरी मच गई कि जब जमुना गढ़ पर पुलिस फायरिंग स्थल से गोली निकलकर चैन छपरा के एक युवती की पैर में लग गई ।घटना उस समय घटी की जब युवती छत पर कपड़ा डालकर बैठी हुई थी तभी फायरिंग स्थल से निकली काफी तेज रफ्तार में गोली युवती के पैर में लग गई।

और बेहोश हो गई जब युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुँचे तो उसे बेहोशी की हालत में आनन- फानन में बड़हरिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी हालात को चिंताजनक देखते हुए सिवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ज्ञात हो कि कुछ महीना पहले खेत मे बड़सरा गाँव की एक युवती को पैर में गोली खेत मे काम करने के समय लगी थी जिससे नाराज बड़सरा गाँव सहित अन्य गाँव के लोग नाराजगी का इजहार करते हुए थाना चौक को जाम कर दिया था वही ग्रामीणों से बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटाया गया था जहाँ ग्रामीणों ने जमुना गढ़ से फायरिंग स्थल की हटाने की मांग की थी।

पुलिस जगत के वरीय पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन भी मिली थी आज तक जमुना गढ़ से फायरिंग स्थल नही बदला। उस घटना को दुहराते हुए फिर रविवार को एक युवती के पैर में गोली लग गई। वही नाराज ग्रामीणों फायरिंग स्थल पर पहुँच कर इसकी गुस्सा का इजहार की। बता दे कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा निवासी नईम मिय के पुत्री सलमा खातून 17 वर्ष अपने छत पर कपड़ा डालकर बैठी हुई थी वैसे ही फायरिंग स्थल से गोली निकालकर उसके पैर में जा लगी जिससे युवती वही बेहोश हो गई और उसके चिल्लाने के बाद परिजन पहुँचे और अपने पुत्री सलमा खातुन को छटपटाते हुए देखर तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से पीएससी बड़हरिया में भर्ती कराया गया। हालत को चिंता जनक देखते हुए डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दी।

घायल सलमा खातुन के पिता मो नईम ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि गोली पैर में लगी अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी कार्तिके शर्मा , जी.बी नगर थाने के इंस्पेक्टर ललन कुमार, बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार समेत कई प्रसाशनिक पदाधिकारी दल बल के साथ पहुँचे । एएसपी श्री शर्मा ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।