राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया पुलिस,जगदीशपुर पुलिस, सगौली पुलिस,पहाड़पुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी में बाइक लुटेरा गिरोह के मुख्य सरगना राजू साह को सटाहा पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया गया।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि सगौली थाना क्षेत्र के किसी व्यक्ति का मोबाइल की चोरी कर ली गई थी उसी मोबाइल के ट्रेस लोकेशन से बाइक लुटेरा राजू साह के पास पुलिस टीम पहुंची जहां से दो लोगों में सटाहा निवासी सुरेश साह व खजुरिया थाना निवासी अदालत महतो को गिरफ्तार किया गया है।बाइक लुटेरा के मुख्य सरगना राजू साह पुलिस के पूछ ताछ में स्वीकार किया है कि मैं लूटी हुई बाइक 25 सौ से तीन हजार रुपया तक खरीदता हूँ और उसे ठेला बनाकर बेच देता हूँ तथा कुछ पार्ट को अलग अलग कर के बेच देता हूँ।थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य सरगना के घर से बाईक का पार्ट बरामद हुआ है।उन्होंने बताया कि इन तीनों को सगौली पुलिस पुलिस को सौंपा जायेगा, बाद में रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।