
●दोनों बच्चे दो दिन पूर्व से थे लापता
दरियापुर. प्रखंड के इदिलपुर गांव से दो दिन पूर्व लापाता दो किशोर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह के प्रयास से सकुशल घर वापस लौटने के बाद परिजनों मे खुशी का माहौल है. जिस प्रकार से दो दिन पूर्व दो परिवारों के दो मासूमों के लापता होने के उपरान्त भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह और समस्तीपुर के नवीन कुमार मिश्रा ने पीड़ित परिवारों के लिए खुशी लौटाने का काम किया है .जिसके लिये परिजनों ने आभार जतायाहै.बताते चले की दो दिन पूर्व इदिलपुर गांव निवासी होतीलाल साह का दस वर्षीय पुत्र आयुष कुमार तथा तुर्की गांव निवासी अशोक शर्मा का बारह वर्षीय पुत्र अंकित कुमार घर के पास से ही लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परंतु कही भी दोनों बच्चे का पता नहीं चला.दोनों परिवारों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था इसी बीच लापता बच्चों के परिजनों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी.जानकारी मिलने के बाद राकेश कुमार सिंह ने इस घटनाक्रम को स्थानिय सांसद राजीव प्रताप रूडी से बताया जिसके उपरांत राजीव प्रताप रूड़ी ने अपने स्तर से अलग अलग स्थानों पर रेल प्रशासन से बात कर लापता बच्चों के पहचान के आधार पर नजर रखने को कहा.वहि सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने भी इस घटनाक्रम में अपने स्तर से हर तरफ सूचना पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.इसी बीच समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास दो रोते हुए बच्चे पर नवीन कुमार मिश्रा नाम के व्यक्ति की नजर पड़ी. बच्चे और पीड़ित परिवारों के लिए लिए भगवान का दूत बनकर आए उस व्यक्ति ने दोनों बच्चे द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर घर वालों को सूचना दिया तथा मानवता का परिचय देते हुए घर वालों द्वारा बताए गए पता के आधार पर दोनों बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का काम किया.इस बेमिसाल कार्य के लिए समस्तीपुर के नवीन कुमार मिश्रा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच साल देकर सम्मानित किया.इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने राकेश कुमार सिंह और नवीन कुमार मिश्रा को धन्यवाद प्रकट किया है.




Recent Comments