एकमा के निकट अपराधियों ने व्यवसायी के कर्मी से रुपये लुटे, थाना क्षेत्र निर्धारण में उलझी रही पुलिस

एकमा व दाउदपुर के बीच नौतन से माने जानेवाले रास्ते में अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर एक व्यक्ति से रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गल्ला व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता का कर्मचारी ऋषभ कुमार पैसा लेकर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उससे रुपये छीन लिए।

इतना ही नहीं जाने के दौरान अपराधी उसका मोबाइल व गाड़ी की चाभी लेते गए। किसी तरह ऋषभ ने ग्रामीणों के सहयोग से मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस तो पहुँची लेकिन अपराधियों के धर पकड़ में मुस्तैदी दिखाने के जगह पुलिस अपने थानाक्षेत्र के निर्धारण में अटकी रही।

घटना की सूचना से व्यवसायी वर्ग आहत है। लूट की सही राशि की जानकारी अब तक नही मिल सकी है लेकिन ऋषभ के मुताबिक एक लाख से अधिक रुपये थे जिसे अपराधी लूट ले गए। लुटेरे तीन की संख्या में थे जो लूटने के बाद अपनी बाइक से निकल गए। समाचार प्रेषण तक इस घटना की प्राथमिकी नही दर्ज की जा सकी थी।




Recent Comments