भरतपुर (राज़.):नगर निगम की बैठक सम्पन्न 
भरतपुर 
मंगलवार को  लम्बे अंतराल के  बाद हुई नगर निगम की बैठक उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई जब महापौर शिवसिंह भोंट  ने मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया और सभी मीडियाकर्मियों को सदन से बाहर निकाल दिया | मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने पर विपक्षी कांग्रेस के पार्षद और भाजपा के उपमेयर इंद्रपाल सिंह  भी आक्रोशित हो गए और उन्होंने भी मीडिया का साथ देते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया | विपक्ष के कांग्रेसी पार्षदों और उपमेयर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहे जिन्हें पार्षदगण सदन के सामने रखते हैं और वह मीडिया उसे जनता के सामने रखता है  | इन्ही  अपनी कमियों को छुपाने के लिए  मीडिया को बाहर निकाला गया है |  मीडिया चौथा स्तंभ है और उसके साथ इस तरह का व्यवहार करना निंदनीय है | बाद में पत्रकारों ने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता ,एडीएम  ओपी जैन और जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक से भी मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर निगम प्रशासन द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत की और पत्रकारों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को भी ज्ञापन प्रेषित किया | आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के भरतपुर आगमन पर कवरेज करने का बहिष्कार करने की चेतावनी दी|