पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

बेतिया : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने नरकटियागंज पीएचसी में हुए डॉक्टर एवं कर्मी पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला मीडिया प्रभारी सह नारायणी सुपर ऑर्थोपेडिक अस्पताल के निदेशक एवं जिले के प्रख्यात हड्डी ,जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील चौधरी के नेतृत्व में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आरोपियों पर हुए f.i.r. मामले में यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो आईएमए चरणबद्ध आंदोलन करेगा. वहीं आईएमए के जिला सचिव डॉ मोहनीश सिन्हा ने बताया कि आवश्यकता पड़ी तो डॉक्टर पूरे जिले में हड़ताल करेंगे. कई डॉक्टरों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. जिलाध्यक्ष ने बताया की कोरोना रूपी आपदा के इस दौर में जहां डॉक्टर पूरी मुस्तैदी से खड़े होकर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की रक्षा कर रहे हैं, इस समय इस तरह की घटना बर्दाश्त के योग्य नहीं है.