दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया: बिहार टीईटी-सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा की बैठक एमजेके कॉलेज के परिसर में प्रदेश सहसंयोजक सोनू कुमार सोनी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा की प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया 26 अगस्त से प्रारंभ होनी थी लेकिन शिक्षा विभाग को तय समय सीमा के भीतर कई जिलों से रिक्तियों का ब्योरा, रोस्टर इत्यादि रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी। जिसके कारण शिक्षा विभाग ने संशोधित नियोजन शिड्यूल जारी किया। नये शिड्यूल के अनुसार 09 सितम्बर को रोस्टर का अनुमोदन, 13 सितम्बर को सूचना का प्रकाशन तथा 18 सितम्बर से आवेदन लेने की प्रकिया निर्धारित है। इधर टीईटी अभ्यर्थी नियोजन शिड्यूल में फेरबदल को लेकर क्षुब्ध है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसबार तिथि में बदलाव किसी भी किमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। बैठक के उपरांत सभी अभ्यर्थी डीईओ-डीपीओं कार्यालय पहूँच कर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री हरेन्द्र झा से मिलकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने डीईओं से गुहार लगई की जिला की रिक्ती व रोस्टर नियोजन शिड्यूल के अनुसार जारी करे एवं सभी नियोजन इकाई द्वारा सूचना का प्रकाशन हेतु उन्हें सख्त दिशा-निर्देश दें ताकि नियोजन प्रक्रिया अपने निर्धारित समय से चलती रहे। टीईटी अभ्यर्थियों एवं डीर्डओ के बीच हर पहलुओं पर काफी देर तक चर्चा हुई। डीईओ ने टीईटी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिलाया की रोस्टर बनाने की प्रक्रिया 2-3 दिन के अंदर पूरी होते ही अनुमोदन पश्चात इसकी सूचना NIC पर अपलोड़ कर दी जाएगी और बहाली प्रक्रिया अपने निर्धारित शिड्यूल पर जारी रहेगी। तिथि में फेरबदल आदि सारे संभवनाओं को सीधे नकार दिया। उसके बाद सारे अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। मौके पर नवीन कुमार, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, अजय कुमार, जवाहर कुमार, गुड्डू कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, संदीप कुमार, आँसू कुमार, सुनील कुमार, कृष्णा कुमार सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।





Recent Comments