बाजे-गाजे के साथ अखण्ड अष्टयाम के लिए निकली गई भव्य कलस यात्रा

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव में बाजे-गाजे के साथ अखण्ड अष्टयाम के लिए भव्य कलस यात्रा निकाली गयी।जिसमें सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने पीला वस्त्र धारण कर भाग लिया।कलस यात्रा नारायणपुर देवी स्थान से बाजे-गाजे के साथ निकल कर महि नदी के तट पर पहुँची जहाँ आचार्य मनपुजन त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया।उसके बाद कलस यात्रा पुजा स्थल पर पहुँची जहाँ 24 घंटे के हरेराम-रहे कृष्णा के जाप से अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ हुआ।उक्त मौके पर मुखिया तारकेश्वर राय, सरपंच नितेश सिंह,बीडीसी नागेन्द्र प्रसाद,जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।