दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया : थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च मझौलिया मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा दल बल के साथ थाना क्षेत्र के मझौलिया माधवपुर जो कटिया सरिस्वा डुमरी गढ़वा रामनगर बनकट परसा बहुवारवा आदि क्षेत्रों मैं फ्लैग मार्च किया उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के तहत मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस जहां भी मुहर्रम के लिए ताजिया जुलूस निकलेगा वहां पर वीडियो फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी इसलिए लाइसेंस लेकर ही ताजिया जुलूस निकाले थानाध्यक्ष ने चेताया कि ताजिया जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक रहेगी साथ ही लु कार का प्रयोग बंद रहेगा थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजिया जुलूस पर पुलिस पैनी नजर रखेगी वहीं शांति भंग करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा उन्होंने बताया कि बहुआरवा और जो कटिया को अतिसंवेदनशील में चिन्हित किया गया है जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है पुलिस पदाधिकारी हर ताजिए जुलूस पर नजर रखेंगे वे स्वयं दल बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग करते रहेंगे





Recent Comments