बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा मेला से हुआ बाइक चोरी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा मेला स्थित राम जानकी मंदीर घर्मशाला से एक बाइक चोरी हो गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के मेधवल मठिया निवासी मुकेश कुमार अपनी मां के साथ मेला में पुजा करने अपनी ग्लेंमर मोटर साईकिल नम्बर BR22U 9865 से आये बाइक धर्मशाला के प्रांगण में लगा ज्योही मेला के अंदर प्रवेश किया चोरो ने बाइक उडा ली ।
मंदीर से पुजा अर्चना कर वापस आये युवक ने गाड़ी न पाकर इधर उधर काफी खोज बीन की लेकिन बाइक नही मिला ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी की तलाश की जा रही है ।