बेतिया – गौनाहा:-मानव श्रृंखला बनाने को लेकर प्रखंड परिसर मे किया गया गया नूकड़ नाटक का आयोजन

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
पश्चिमी चम्पारण गौनाहा प्रखंड मुख्यालय परिसर मे 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बुधवार को नूकड़ नाटक का आयोजन किया गया ।

नूकड़ नाटक जन शिक्षा निदेशालय शिक्षा विभाग के द्वारा प्रयोजक महिला विकास निगम के कलाकारों के द्वारा किया गया । नाट्क के माध्यम से लोगो को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि 21 जनवरी को बाल विवाह व दहेज प्रथा पर बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए भाग ले ताकि चम्पारण की धरती से एक संदेश जाये कि किसी भी सामाजिक कार्य में चम्पारण पीछे नहीं रहता है । बता दे कि नूकड़ मुख्यालय मे करने के बाद नाटक जमुनियाँ बाजार, अमोलवा व पीपरा चौक में आयोजन किया जाऐगा ।