बेतिया – गौनाहा:– *बीस पैकट सीमेंट के साथ ट्रेक्टर समेत एक धराया गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा*
भारतीय क्षेत्र से बीस पैकट सीमेंट का तस्करी कर नेपाल ले जा रहे एक नेपाली तस्कर को एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा है । इसकी जानकारी देते हुए 44 वी बटालियन नरकटियागंज एसएसबी भतुजला बीओपी के टीम लीडर एएसआई जीडी चेंनजकाम ने बताया कि पिलर संख्या 433/3 के पास गस्त कर रहे जवानो को एक ट्रेक्टर आता दिखा रोककर तलाशी लेने के दौरान उक्त ट्रेक्टर पर बीस बोरा इंडियन सीमेंट लदा हुआ मिला जिसका कोई कागज न दिखाया गया।

कागज के अभाव में ट्रेक्टर समेत चालक व सीमेंट जप्त कर लीया गया । गिरफ्तार हुऐ ट्रेक्टर चालक नेपाल के परसा जिला अंतर्गत रामनगर निवासी प्रेम छत्री का पुत्र किरण छत्री बताया जा रहा है । जप्त ट्रेक्टर व सीमेंट का अनुमानित किमत 3,80,000/₹ आंकी गई है। जिसे कस्टम विभाग बेतिया को सुपुर्द किया जा चुका है ।