एड्स पीड़ित मरीजों से न करें भेदभाव, छूने व साथ बैठने से नहीं फैलता है रोग: सिविल सर्जन
◆विश्व एड्स दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

छपरा। विश्व एड्स दिवस के अवसर सदर अस्पताल से स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से आम लोगों को एचआइवी-एड्स से बचाव, रोकथाम इत्यादि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। रैली सदर अस्पताल से निकलकर डाक बंगला रोड, थाना चौक, नगरपालिका चौक, श्रीनंदन पथ, बस स्टैड दरोगा राय चौक होते हुए सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त हो गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि एड्स असुरक्षित रक्त लेने से, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित मां से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में फैलता है। वहीं उन्होंने कहा कि छूने से, एक साथ बैठने आदि से नहीं फैलता है इसलिए एड्स पीड़ित के प्रति भेदभाव न करें। एड्स रोगी को छूने, साथ बैठने, खाना खाने से नहीं फैलता बल्कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित माता से शिशु को, संक्रमित रक्त ट्रांसफर से फैलता है। कहा कि हम सब समाज को एड्स जैसे रोग के प्रति जागृत नहीं करेंगे तो समाज एड्स रोगियों के प्रति उपेक्षा का भाव बनाए रखेगा। एड्स रोगियों के प्रति सहानुभूति रखते हुए, उनका पूर्ण सहयोग करना चाहिए। एचआइवी एक जानलेवा बीमारी तो है ही, साथ ही इससे संबंधित बहुत सी भ्रांतियां समाज में फैली हुई हैँ। इसके माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. रामइकबाल प्रसाद, डॉ. मकेश्वर चौधरी, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद समेत अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद थे।
यह है एड्स फैलने के कारण:
• एचआईवी खून चढ़ाने पर
• असुरक्षित और समलैंगिक यौन संबंध से
• एचआईवी संक्रमित मां से शिशु को
लक्षणों को नहीं करें अनदेखा:
• लंबे समय तक खांसी रहना
• बार-बार सांस फूलना एवं लंबे समय तक बुखार रहना
• सरदर्द एवं मांसपेशियों में दर्द रहना
• शारीरिक कमजोरी आना एवं तेजी से वजन घटना
• त्वचा पर लाल चकत्ते एवं मुंह में छाले होना
• धुंधला दिखाई देना




Recent Comments