बेतिया – गौनाहा:– *घर पर अबैध कब्जे को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में पंद्रह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना क्षेत्र के पचरूखीया गांव में अभय पक्षो के बिच हुई मारपीट में कुल तेरह लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कि गई है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि शनिवार को देर शाम जमीनी विवाद में दो पक्षो के बिच मारपीट हो गई । जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गये । फर्दब्यान के अधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । जिसमें मु. मुस्कीला देवी के फर्दब्यान पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदी टेडा निवासी लालू धोबी, मामुल धोबी, करामत धोबी, इस्लाम धोबी, रहीम धोबी, मोजम धोबी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
वही दुसरे पक्ष इस्लाम धोबी के फर्दब्यान पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पचरूखीया निवासी नसीम शेख, साहेब शेख, रईस शेख, भुआल शेख, गवाल शेख, अशरफ शेख, शेख अहमद कौवाल, अशलम शेख, भुआल शेख आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कि गई है ।
वही थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो पक्षो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है ।