बेतिया – गौनाहा:– *ठनका गिरने से एक ही परिवार के एक की मौत दो जख्मी*

न्यूज इनपुट प. चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया पंचायत अंतर्गत बेदौली गांव के राजु माझी के घर पर अहले सुबह ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई है । वही उसके बडा भाई गंभीर रूप से घायल हैं पति की मौत के सदमे को सहन नही कर सकी 35 वर्षीय पत्नी निरया देवी कोमा मे चली गयी है । घटना की पृष्टी करते हुऐ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल ने बताया कि अहले सुबह तेज गर्जना के साथ महादलित बस्ती में गिरी ठनका से 35 वर्षीय राजु माझी की मौत व बडे भाई पतिराम माझी गंभीर रूप से घायल हो गया है ।
ठनका गिरने से आसपास के बांस व मृतक के घर का सेड पुरी तरह से बर्बाद हो गया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बयाया है कि ठनका से जख्मी तीनो को इलाज के लिए नरकटियागंज पीएचसी ले जाया गया अस्पताल ले जाने के क्रम मे राजू माझी की मौत रास्ते मे हो गयी । वही मृतक के भाई व पत्नी का इलाज नरकटियागंज चल रहा है ।