बेतिया – गौनाहा:– *पुर्व से चल रहे जमीनी विवाद मे हुई सात लोगो पर प्राथमिकी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के भितिहरवा गांव के सात लोगो के विरूद्ध गौनाहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है । जिसका कांड संख्या 3/18 दर्ज करते हुऐ जमीनी विवाद में एक प्राथमिकी थाने मे दर्ज किया गया हैं ।

इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा ने बताया कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सत्रुधन प्रसाद ने जमीनी विवाद को लेकर भितिहरवा पंचायत के भितिहरवा गांव के  निवासी चंदन चौहान, अतुल कुमार, दीनदयाल चौरसिया, विनोद चौरसिया, मनोज चौरसिया समेत सात लोगो के विरुद्ध थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

विदित हो कि यह जमीनी विवाद का मामला दोनो पक्ष के बिच पुर्व से चल रहा है ।