बेतिया – गौनाहा:-एक सौ इक्कतीस लिटर शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार गया जेल

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
पश्चिमी चम्पारण गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली भरंहवा गांव से पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी मे पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ़्तार किया है ।

इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि मुरली-भरह्वा गांव में भारी मात्रा मे अवैध चुलाई शराब बनाने के लिए अर्द्ध निर्मित कच्चा शराब छुपा कर रखा गया है।

जिससे उसी रात कारोबारी के द्वारा शराब बनाने की योजना बनाई गई थी । लेकिन की गई छापेमारी मे कारोबारी के मंसूबे पर पानी फेरते हुऐ पुलिस ने एक कारोबारी हरी राम सहीत छः लिटर अवैध देशी चुलाई शराब व एक सौ पच्चीस लिटर अर्द्ध निर्मित शराब को जप्त किया। वही अर्द्ध निर्मित शराब को वही पर विनष्ट कर दिया गया है और गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजा दिया गया है।