Θ बेतिया : बकाये वेतन भूगतान को लेकर Tsunss का डीईओ कार्यालय पर धरना

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉*टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , जिला इकाई पश्चिम चम्पारण द्वारा शिक्षकों के पांच माह से बकाये वेतन भुगतान को लेकर 13-01-2018 (शनिवार) को डीईओ कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल राज ने की ।

मुख्य अतिथि माननीय बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा सरकार शिक्षकों को ससमय वेतन नही देकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है , शिक्षको की इस लड़ाई में हम तन मन धन से साथ है।

मंच संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता सुनील तिवारी ने करते हुए कहा की वेतन भुगतान नही होने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर है।
धरना में उपस्थित शिक्षको ने एक स्वर में  यथाशीघ्र वेतन भुगतान की मांग की, धरना को ,संयोजक उपेंद्र कुमार , महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह , सचिव राजेश्वर प्रसाद, शिक्षक रमेश कुमार , सुनील सिंह, रंजीत कुमार सिंह , राजेश पांडेय ,सत्येंद्र कुमार ने संबोधित किया।

धरना  में कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार , सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार , मो० मिकाइल , महेश प्रसाद यादव, म० फिरोज , दीपक शुक्ला , नूरुद्दीन म ० सलीम , रत्नेश कुमार , सत्येंद्र कुमार , अनिल मिश्र , अभिषेक कुमार , अभय कुमार यादव , शैलेन्द्र कुमार गुप्ता , अजय कुमार वर्मन , संजय कुमार , अमित कुमार , राजन कुमार कुशवाहा , राजकुमार , आशीष सिंह , उमेश ठाकुर , प्रकाश कुमार , राजन कुमार पटेल , दीपक कुमार , पवन कुमार , रतन कुमार , रितेश आर्य , रूपेश्वर चंद्र , रूपेश कुमार पांडेय , कृष्णा प्रसाद यादव , प्रशांत कुमार , छोटेलाल प्रसाद , मनीष कुमार , राहुल कुमार , राहुल कुमार सोनी , रोहित कुमार , सत्येंद्र साह , विक्टर रेमी , दीपक कुमार आदि शामिल रहे । आदि शामिल रहे ।

धरना की समाप्ति के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से वेतन भुगतान हेतु ज्ञापन दिया गया ।

उक्त जानकारी TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार ने दिया।