बेतिया – गौनाहा:– *महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थलो का होगा सर्वांगीर्ण विकास*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ पचपन की संख्या में रमपुरवा पहुंचे बौद्धिष्ठ ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थलो का सर्वांगीर्ण विकास किया जाऐगा ।
इस बात की जानकारी देते हुऐ थाईलैंड से पहुंची टीम के प्रधान डाॅ. पीसी चन्दश्री ने बताया कि अगर इस जगह का विकास होता है तो यहां के स्थानीय लोगो की मानसिक तथा आर्थिक विकास के साथ साथ सरकार कै पर्यटन के माध्यम से नये श्रोत की प्राप्ति भी होगी ।

थाईलैंड से पहुंचे रीशु भनते, विरामन्त, तृप्ति सोभा, श्री पेटी तवांग, खमसती तावांग आदि ने बताया कि महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थलो को विकास में थाईलैंड सरकार का भी सहयोग रहेगा । करीब पचपन की जत्था में पहुंचे थाईलैंड के महिला पुरूषो ने रमपुरवा अशोक स्थम पर माथा टेका मोमबत्ती व अगरबतीयां जला कर घंटो पुजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वन्दना किये ।
वैशाली डेवलपमेंट कमेटी के एक्रीएस संयुक्त सचिव सह वैशाली लालगंज कॉलेज के प्राकृतिक एवं जैन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. रामनरेश राय ने बताया कि थाईलैंड सेये सीधे रमपुरवा अशोक स्थम पर पहुंचे है । यहां से ये सीधे लैरीया नंदनगढ लैरीया, अरेराज, वैशाली होते हुऐ बोधगया जाऐंगे । उनका कहना था कि इस जगह के उत्थान के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है ।
इस मौके पर विश्व विरासत चम्पारण परिषद् मोतीहारी के संगठन के लोग भी उपस्थित थे ।
संगठन के सचिव डाॅ. जितेन्द्र कुमार, विक्रमा कुमार कुशवाहा, दुर्गेश नरायण, सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर एक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य महात्मा बुद्ध, महात्मा गांधी, व सम्राट अशोक से जुड़े स्थलो को पुनजागृंत करने हेतू प्रयास किया जायेगा । थाईलैंड से पहुंचे बौद्धिष्ठो ने दलित व गरीब लोगो के बीच आर्थिक मदद हेतू पैसे बांटे ।
थाईलैंड से पहुंचे बौद्धिष्ठो ने यहां मूलभूत सुविधा नही होने पर अफसोस जताया । उनका कहना था कि यहां सड़क, पेयजल, शौचालय नही है और न ही कोई पार्किंग का व्यवस्था है ।




Recent Comments