बेतिया – गौनाहा:– *आग लगने से एक घर जल कर हुआ खाक*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत मटियरिया थाना क्षेत्र के सीरीसिया गांव मे आग लगने से एक घर जल कर खाक हो गया ।
घटना को लेकर बताया जाता है कि सीरीसिया गांव निवासी स्व. रैफुल राय की पत्नी मु. पतिया के घर मे रविवार को रात्रि 11:30 बजे अचानक आग लग गयी ।शोर मचाने पर ग्रामीण जब तक इकट्ठा हुए । तब तक घर का सारा समान सहित रकम, पांच थान गहना, कपडा वगैरह सभी समान जल कर राख हो गया । ग्रामीणो के प्रयास से आसपास के घरो को जलने से बचाया गया ।
वही आग लगने का कारणो का पता नही चल सका है ।आग लगने कि पुष्टी पंचायत के मुखिया रामप्रसाद महतो ने किया है । वही मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय मे पिडीता ने आवेदन दिया है ।




Recent Comments