छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जयसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने जीवन का 15वा रक्तदान किया और कहा की किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है।
वही लायंस अध्यक्ष गोविंद सोनी ने कहा कि लायंस क्लब की ओर से अस्पताल में पर्याप्त ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी महत्पूर्ण योगदान रहा है ।

वही ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन धर्मवीर कुमार ने बताया कि लायंस क्लब के द्वारा हमेशा से रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहा है रक्तदान करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

मनीष कुमार मनी ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा की 8 अक्टूबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमे आप सभी भी बढ़ चढ़ के हिस्सा ले और रक्तदान करे

रक्तदान शिविर में लायंस सदस्य विकास गुप्ता, मयंक जायसवाल, आशीष कुमार, राज, अमर गुप्ता, लियो सदस्य आशुतोष पाण्डेय, अमित सोनी, मनीष मनी, विकास कुमार, सलमान, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे