मढ़ौरा में भाकपा का ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना सम्पन्न

मढौरा (सारण ) : मढौरा भाकपा अंचल परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । धरने का नेतृत्व जिला सचिव राम बाबू सिंह एवं अंचल सचिव संजय कु सिंह ने किया । रजाक हुसैन की अध्यक्षता में धरने को सम्बोधित करते हुये का रामबाबू ने कहा कि स्थानीय चीनी मील के बंद हो जाने से करीब 20 हजार किसान प्रभावित हुये हैं और लगभग 2 हजार मजदूर जीवन से निराश हो कर पलायन को मजबूर हुये हैं । दूसरी तरफ मील की खाली पड़ी जमीन को भू माफिया कब्जा कर रहे हैं । इस पर प्रशासन को सक्रिय होकर रोक लगाने की जरूरत है । साथ ही चीनी मील को चालू करा कर मजदूर किसानों की दशा सुधारना होगा । अन्य मांगों में किसानों की कर्ज माफी , खेत मजदूरों दस्तकारों को 5000/महीना पेंशन , पैदावार का मुनासिब समर्थन मूल्य निर्धारित करना , राशन का नियमित वितरण , जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा छपरा थाव रेल खंड पर सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांगे प्रमुख हैं । धरना कार्यक्रम में भरत राय , जमादार राय , संजीव कु सिंह वीरेंद्र प्रसाद , भूषण राय , मिथुन कुमार , संजय राय संतोष कुमार आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments