बेतिया – गौनाहा: मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बैठक हुई संपन्न

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित एसडीओ चंदन कुमार चौहान ने वीडियो, सीओ, व अन्य उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
चौहान ने कहा कि हर हाल में 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाना है इस में कोताही हुई तो कोई बक्सा नहीं जाएगा । इसे सफल बनाने के लिए सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों को जी-जान से लगना होगा । गांव-गांव उसका संदेश पहुंचाना होगा तथा पुर्वभास कर लोगों को इसके लिए सक्रिय करना होगा।
पंचायत सेवक, आवास सहायक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र सहित सभी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों का हर गांव हर हर वार्ड में जाकर माननीय मुख्यमंत्री के बाल विवाह व दहेज मुक्त समाज का संदेश जन जन तक पहुंचाना होगा । ताकि आवाम के जेहन में यह बात पहुंचे कि बाल विवाह व दहेज मुक्त समाज का परिकल्पना करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने जो संकल्प लिया है।
उसे सफल बनाने व बिहार को विकास के ऊंचाइयों पर ले जाने में बिहार की जनता का भरपूर सहयोग मिलें। वहीं बैठक का अध्यक्षता कर रहे वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने कहा कि इस कार्य में उत्प्रेरक, टोला सेवक, काजल जीविका जैसे महिला समूह को आगे आना होगा ।
मौके पर थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा, जीपीएस अरविंद कुमार, जल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरज सहनी, प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता नौशाद आलम, जिला उपाध्यक्ष जदयू भागीरथी राम, उपाध्यक्ष जदयू दिनेश्वर प्रसाद यादव, पंचायत सेवक नगीना पासवान, दिनेश कुमार, शिक्षक फेकु राम उत्प्रेरक बुद्धेश्वर प्रसाद सचितानंद चौबे आदि उपस्थित रहे ।




Recent Comments