बेतिया – गौनाहा:– *आज होगा GPL का फाईनल मैच*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पार्क स्टेडियम गौनाहा में चल रहे 15 फरवरी से GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच आज बुधवार को खेला जाऐगा । पार्क स्टेडियम गौनाहा में डायमंड स्टार v/s सुपर ऐलेवन के बिच खेले जाने वाला मैच रोमांचक होने की असार है क्योकी दोनो टीमें अपने-आप में जबरदस्त है ।
दोनो टीमों ने अपने-अपने खेल से लोगो का दिल जीतने में सफलता पाई है । उद्धाटन मैच इन्ही दो टीमों के बीच खेला गया था कई बार आर-पार की लड़ाई लडी दोनो टीमों के बीच हुई मैच काटें का रहा और दर्शको को अंतिम गेंद तक इंतजार करना पड़ा ।
उद्धाटन मैच में डायमंड स्टार ने सुपर ऐलेवन के उपर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज किया था । ऐसे तो सुपर ऐलेवन से ज्यादा मजबुत डायमंड स्टार की टीम दीख रही है जो म. फैयाज आलम के कप्तानी में खुल कर खेली और पहले एलिमेंटर मैच में सुपर ऐलेवन को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया । उद्धाटन मैच से लेकर अंतिम एलिमेंटर मैच तक सुपर ऐलेवन ने भी अच्छा खेल दिखाया और अंत में फाइनल में जगह बनाई ।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ताज किसके सर सजता है और कौन विनर बनता है ।