बेतिया – गौनाहा:– *शेख मुस्तफा हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त कि हुई गिरफ्तारी*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 30 जनवरी को मस्जिद में ऐशा का नमाज आदा कर रहे शेख मुस्तफा की निर्मम हत्या गर्दन पर गोली मार कर दि गई थी । जिसमें एक नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी मंगलवार शाम उसी के घर से की गई है । इसकी जानकारी देते हुऐ थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शेख मुस्तफा के हत्या के मामले में एक नामजद अभियुक्त शेख रेयाज उर्फ शेख रियाजुद्दीन को सहोदरा पुलिस ने मानपुर पुलिस व एसएसबी के मदद से शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव से गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि नामजद अभियुक्तो में से एक अभियुक्त घर पर आया है । पुलिस के द्वारा अविलंब कार्यवाई करते हुऐ आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया है । पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार हुऐ अपराधी कुछ ही दीनो पहले अपने बहु को जान से मार देने के आरोप में बारह साल जेल में सजा काट कर वापस आया है । थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि बाकी के ग्यारह अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ज्लद से जल्द सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगें । विदित हो कि सहोदरा थाना क्षेत्र के एकवा प्रसौनी निवासी शेख मुस्तफा की हत्या ऐसा के नमाज आदा करते समय गर्दन पर गोली मार निर्मम हत्या कर दि गई थी । जिसमें परिजनो के आवेदन के अधार पर पुलिस ने बारह लोगो के उपर प्राथमिकी दर्ज की थी । नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी हलांकि अथक प्रयास के कारण पुलिस को सफलता हाथ लगी है ।




Recent Comments