चलती ट्रेन में चाकू गोद यात्री की हत्या, कारण जान चौंक जाएंगे…..!

छपरा: शुक्रवार को चलती ट्रेन में एक यात्री की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जानकर आप चौंक जायेंगे। सीट पर बैठने के बाद में इस यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अनिल कांति बताया जा रहा है, जो दरभंगा के घनश्यामपुर का रहने वाला था और दरभंगा से मुंबई जा रहा था ।तभी उसका विवाद अपने सह यात्रियों से हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की हाजीपुर स्टेशन के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।वहीं हत्यारे फरार बताये जा रहे है।जीआरपीएफ ने मृतक के शव को छपरा में उतारा।