पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

कोलकाता के महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में आई एम ए पश्चिमी चंपारण ने निकला कैंडल विरोध मार्च

विगत 9 अगस्त की रात्रि को कोलकाता के आर जी कर महाविद्यालय एवं अस्पताल के द्वितीय वर्ष की पीजी छात्रा के साथ रेप एवं हत्या की विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आईएमए पश्चिम चंपारण इकाई ने विगत संध्या पैदल कैंडल विरोध मार्च निकाला है। जो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण से शुरू होकर सब्जी मार्केट आलोक भारती चौक होते शहीद स्मारक चौक पहुंचा। वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को रखा। स्थानीय राज्य सरकार एवं भारत सरकार से मांग की कि दोषियों के ऊपर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। हमें सीबीआई जांच चाहिए। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं आईएमए प्रवक्ता डॉ उमेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है और कॉलेज प्रशासन देखते रह जाता है यह हम चिकित्सकों को कहीं से भी बर्दाश्त नहीं है। वही आईएमए अध्यक्ष डॉ एस एन कुलियार एवं सचिव डॉ अनिल कुमार ने कहा कि दोषियों को आविलंब सजा मिलनी चाहिए। सरकार को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के प्रावधानों को और सख्त करते हुए इसे कड़ाई के साथ लागू करने की जरूरत है ताकि आमजन को डॉक्टर के प्रति हिंसा या अपराध करने के पहले लाख बार सोचने पड़े।
इस मौके पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का अस्पताल की प्रिंसिपल डॉ सुधा, डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ शिव शंकर शर्मा, डॉ वीरेंद्र कुमार,डॉ मोहनीश सिन्हा, डॉ अनिल मोटानी समेत मेडिकल कॉलेज के 200 से अधिक चिकित्सक एवं छात्र मौजूद रहे।