बुनियादी विद्यालय नौतन स्कूल में रात में चोरों द्वारा दो पंखा की कर ली गयी चोरी
मढ़ौरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यायल नौतन गांव के स्कूल से पंखा चोरी की घटना प्रकाश में आया है ।चोरी की घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य सचितानंद सिंह ने एक आवेदन मढ़ौरा थाना में दिया है ।जिसमे बताया गया है कि मंगलवार की सुबह विद्यालय खोलने गया,तो कार्यालय के बाग़लवाला कमरा का घुंडी टूटा हुआ था ।अंदर देखने पर पता चला कि टेबल पर कुर्सी लगाकर कमरा का दो पंखा खोल लिया गया है और वायरिंग तोड़ बोर्ड भी चोर साथ मे उखाड़ ले गए है ।