परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में गुरुवार को सीढ़ी से गिरकर सामाजिक कार्यकर्ता वशिष्ठ नारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार सिंह की मौत हो गयी. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रंजन सिंह किसी काम के वास्ते अपने मकान की छत से नीचे उतर रहे थे. अचानक उनका एक पैर फिसल गया. जिसके बाद वह गिर गये. घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित को आनन-फानन में महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटित हुई अचानक घटना को लेकर मृतक की पत्नी, पिता, पुत्र सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे दरौंदा विधायक ब्यास सिंह ने मृतक के परिजनों से मिल कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.
&&&&&&&&&&&&




Recent Comments