
ट्रेन से कटकर मृत मदन साठ निवासी हरेराम सिंह के पुत्र जुगनू के सदमे में उसकी मां व बहन हुए बदहवास
आत्म हत्या का किया असफल प्रयास
मांझी (सारण): सोमवार को मांझी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मृत मदन साठ निवासी हरेराम सिंह के पुत्र जुगनू के सदमे में बदहवास उसकी मां व बहन ने आज आत्म हत्या का असफल प्रयास किया। मां बेबी देवी ने किरासन तेल छिड़क कर तथा बहन जुली कुमारी ने कुंए में कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद परिजनों ने उन्हें कड़ी मशक्कत कर बचा लिया। दोनो बार बार बेहोश हो जा रही हैं। होश में आने पर कहती हैं हमार लाल हमनी के छोड़ के चल गइले अब मर जाये दी लोग। अब केकरा खातिर जियेब स हो दादा। यह करुण क्रंदन सुन गांव में कोहराम मचा है। मृतक के पिता हरेराम सिंह को पंजाब के लुधियाना से घर लाने में करीब एक दर्जन लोग साथ साथ आ रहे हैं ताकि उन्हें सुरक्षित लाया जा सके। इधर आज दिन में बेहोश व बेसुध पड़ी मृतक की माता बेबी के इलाज के लिए मांझी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमन्त पाण्डेय के नेतृत्व में टीम द्वारा मदन साठ पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर अन्य ग्रामीणों के अलावा समाज सेवी कृष्णा सिंह पहलवान इन्द्रजीत सिंह तथा राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।




Recent Comments