
प्रखंड परिसर में तीन लोगों के बिच मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का चेक वितरण
चेहराकलां(वैशाली):मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का चेक वितरण तीन लोगों के बिच मंगलवार को प्रखंड परिसर में किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अवधेश कुमार राय व व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने संयुक्त रूप से अजीत कुमार पासवान पिता सुरेन्द्र पासवान खाँजेचांद छपरा पंचायत निवासी, मनीष कुमार पिता रामजीवन राम विशुनपुर अड़रा पंचायत एवं रमेश रज्जक पिता कपिलेश्वर रज्जक, ताल सेहान पंचायत निवासी को 75 – 75 हजार रुपये का चेक दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि पूर्व में वस्ती सरसीकन पंचायत निवासी रविन्द्र सहनी पिता उपेन्द्र सहनी को दिया गया था।
बिडीओ अवधेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में परिवहन को सुचारु रूप से संचालित करके दूर स्थित गांव को परिवहन की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के अन्तर्गत सरकार द्धारा 50 प्रतिशत सब्सिडी दिया जाता है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों को वाहन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए दिया जाता है।
इस मौके पर सीओ लवकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनिल कुमार चौधरी, नाजिर प्रकाश किरण, सचिव नागेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य विमलेश राम, जद यू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments