
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
बीएमपी डीजी एस के सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार.
पटना(अनूप नारायण सिंह)। विधानसभा चुनाव में गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर या भोजपुर के किसी सीट से एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.इस बात की प्रबल संभावना है.सूत्रों का दावा है कि वे अपने पद से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव हर हाल में लड़ने जा रहे हैं. वैसे सुत्र दावा कर रहे हैं कि वह बाल्मिकीनगर लोकसभा उपचुनाव भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव के दौरान भी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वैच्छिक अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन गृह मंत्रालय ने उनके आवेदन को अस्वीकृत करते हुए बिहार सरकार की सेवा में बने रहने का निर्देश जारी किया था.उस समय चर्चा थी कि गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर संसदीय सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे





Recent Comments