करौली जिला कलेक्टर का किया घेराव, शराब दुकान हटाने की मांग
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 15 मई। आबकारी विभाग द्वारा आवंटित शराब दुकान के खिलाफ गत कई दिनों से जिले के करीरी गाँव में विरोध चल रहा है और आम गांव वासी इस शराब दुकान से परेशांन है आबादी के बीच खुले इस शराब ठेके के कारण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं और बार बार आबकारी विभाग को जानकारी देने के बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं होने से परेशान करीरी गांव के लोगों ने आज संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा के नेतृत्व में करौली जिला कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया ।
करीरी गांव वासी सेकड़ो की तादाद में आज पूनम अंकुर छाबडा ,करीरी सरपंच शीला देवी , पंचायत समिति सदस्य मीरा बाई, राइट टू एक्शन के रमाकांत गोस्वामी, के नेतृत्व में शराब के खिलाफ नारेबाजी करते जिला क्लेकट्रेट पहुचे और करौली जिला कलेक्टर एन के शर्मा को शराब दुकान हटाने की मांग का ज्ञपन सोपा ।
पूनम अंकुर छाबडा ने जिला क्लक्टर से वार्ता करते कहा कि यह शराब दुकान आबकारी नियमो की अनदेखी करते हुए आवंटन की गई है जिससे आम जन परेशांन है और आम जन में रोष है अगर समय रहते यह शराब दुकान नहीं हटाई गई तो यह आन्दोलन बढ़ सकता हैं आबकारी विभाग को तुरंत गांव वासियों की समस्या का समाधान करना चाहिए ।
इस अवसर पर सेकड़ो ग्रमीणों के साथ पवन जैन, रतिराम गुजर ,अंकुर छाबडा मोजुद रहे और जिला क्लक्टर श्री शर्मा ने समस्या का निराकरण करने का आश्वाशन दिया ।




Recent Comments