*डटरापुरसौली पंचायत में अखंड अष्टयाम*
इसुआपुर ( सारण ) :- डटरापुरसौली पंचायत के प्यारेपुर यादव टोला में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया है वहीं अष्टयाम के पूर्व बुधवार की सुबह सैकड़ों युवती व महिलाओं ने कलस यात्रा में भाग लेकर अखंड अष्टयाम के लिये जल भराई कार्यक्रम में भाग लिया । वहीं जल-भराई के दौरान कलस यात्रा में स्थानीय मुखिया सह इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा भी शामिल थे । वहीं अखंड अष्टयाम समापन के बाद गुरुवार की रात्रि में देवी जागरण का भी आयोजन होगा । आयोजक के रुप में विवेक राय, अखिलेश राय, लंगर राय, प्रमोद राय, ओमप्रकाश राय, संदेश कुमार, सुनिल यादव, राकेश यादव, दिलिप राय, उपेन्दर कुमार, समेन्द्र कुमार, अमीत, चन्दन, कमल उपस्थित थे ।