चंदनबारा में मुखिया समर्थक आपस में भिड़े, प्राथमिकी दर्ज

ढाका(पूर्वी चंपारण)।
ढाका प्रखंड के चंदनबारा पंचायत में दो मुखिया प्रत्याशी समर्थक के दो परिवार आपस में भिड़ गए दोनों में जम कर मारपीट हुई जिसको लेकर ढाका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विदित हो चन्दन बारा एक गांव प्र आधारित पंचायत है जहां के निवर्तमान मुखिया जैइमुर रहमान है। उक्त गांव निवासी फर्यादुल हक और मुजाहिद के बीच जम कर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत किया। वैसे तो झगड़े का कारण पैसे का लेन देन बताया जा रहा है लेकिन गांव वालों के अनुसार झगड़े का वास्तविक कारण चुनाव में एक दूसरे का समर्थन है। वहीं ढाका थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया यह झगड़ा चुनावी रंजिश के कारण हुआ है। हरिया दूल्हा पक्ष ने ढाका थाना में आवेदन देकर मुजाहिद के ऊपर यह आरोप लगाया है कि मुजाहिद एवं उसके परिवार वालों ने उसकी दुकान पर आकर तोड़फोड़ किया और उसे मारा पीटा। वही मुजाहिद के पक्ष की ओर से भी ढाका थाना को आवेदन दिया गया है। जो शीघ्र ही प्राथमिकी में तब्दील होगा। इस बार चंदनबाला समर्थकों के आपसी गहमागहमी की वजह से संवेदनशील पंचायत बनता जा रहा है।