
पानापुर (सारण ) प्रखंड के कोंध पंचायत के वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर का रविवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लगभग 30 वर्षीय वार्ड सदस्य कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार की दोपहर पटना से जैसे ही उनका शव घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है. वार्ड सदस्य के असामयिक निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर मुखिया हीरा देवी, मुखिया प्रतिनिधि वकील राय, बीडीसी प्रतिनिधि रुपेश साह, सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय, पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, वार्ड सदस्य मदन कुमार ओझा, चंदन सिंह, दीपक साह, राजू कुशवाहा, नवलेश राय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है.




Recent Comments