वैक्सीनेशन सत्रों पर हो पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम: डॉ रुपेश 

  • रविवार को वैक्सीनेशन नहीं होने पर बनी सहमति
  • वैक्सीनेशन के कारण रुटीन टीकाकरण मे आयी है कमी
    वैशाली। 11 अगस्त 
    जिले के भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भासा की जिला स्तरीय बैठक संपंन हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव डॉ रुपेश कुमार ने की। बैठक में सचिव डॉ रुपेश ने नो प्रोटेक्शन, नो वैक्सीनेशन की बात कहते हुए कहा कि टीकाकरण सत्रों पर अनावश्यक भीड़ तथा असामाजिक तत्वों के कारण कई बार काम बाधित होने के साथ असुरक्षा का माहौल बनता है। ऐसे में वैक्सीनेशन का कार्य मुश्किल हो जाता है। वहीं विभागीय मनाही के बाद भी रविवार को वैक्सीनेशन का कार्य किया जाता है। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को असुविधा होती है। 
    टेक्नोक्रेट पर ब्यूरोक्रेट हावी
    जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह भासा के कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार केसरी ने कहा कि आजकल टेक्नोक्रेट पर ब्यूरोक्रेट हावी हो गए हैं। हमारा काम स्वास्थ्य सुविधा देना है अगर कोई ब्यूरोक्रेट हमें अनावश्यक रुप से तंग करेगा तो स्वास्थ्य सुविधाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी उदय नारायण सिन्हा ने कहा कि विभाग के तरफ रविवार को कभी भी वैक्सीनेशन की डिमांड नहीं आयी है। कोविड वैक्सीनेशन के कारण रुटीन इम्यूनाइजेशन में काफी कमी आयी है। 
    जिलाधिकारी को हरेक बात की जानकारी दें
    पूर्व सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन ने कहा कि किसी भी काम करने के पहले जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को पहले जानकारी दे दें ताकि आगे की कार्यवाही में कोई दिक्कत न हों । डॉ अनिल शर्मा ने कहा कि यूनिटी में रहने की जरुरत है ताकि हमें किसी भी तरह की दिक्कत हो तो उसका समाधान हो जाए। पूर्व जिला संचारी पदाधिकारी डॉ शिव कुमार रावत ने कहा कि भासा हमेशा से चिकित्सकों की हित की बात करता आया है। एक सदस्य और चिकित्सक होने के नाते मैं हमेशा भासा के साथ हूं। 
    मौके पर एसीएमओ डॉ अमिताभ कुमार सिंहा, डॉ इंद्रदेव रंजन, डॉ शिव कुमार रावत, डॉ रुपेश कुमार, रितेश कुमार, डॉ सरोज, जिला भीबीडीसी डॉ एसपी सिंह, डॉ नेहा, डॉ चंदन, डॉ वर्षा यूनिसेफ एसएमसी डॉ मधुमिता, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, डीसीएम डॉ निभा सिंहा, सभी पीएचसी के एमओआईसी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।