वाराणसी (उ.प्र) शहीदों की शहादत को नम आंखों से सलाम पुलिस स्मृति दिवस पर शोक शस्त्र के साथ दी गयी सलामी
रिपोर्टर राजेश कुमार यादव वाराणसी:-जब तक जिस्म में जान रही है तब तक करते रहे है मुल्क की हिफाजत !ड्यूटी के दौरान जब हुआ मौत से आमना सामना तो भी नही डीगे अपनी जिम्मेदारी से! पीछे हटने की बजाय अपनी जिम्मेदारीयों के निर्वहन के के कालक्रम में मौत कोगले लगाना ही बेहतर समझा ! ऐसे जंबाजो की याद मे पूरे प्रदेश मे इक्कीस अक्टूबर को मनायेजाने वाले “पुलिस स्मृति दिवस” के उपलक्षमें वाराणसी मे एडीजी जोन बिश्वजीत महापात्रा ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनोका सम्मान करते हुए उन्हें उपहार एवंशाल भेट की !

पुलिस लाइन वाराणसी के शहीद स्मारक मे शनिवार को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में वाराणसी के आरक्षी स्व0शैलेन्द्र कुमार सिंह की पत्नी सरिता सिंह ,आरक्षी स्व0 दिनेश कुमार के परिजन माधुरी देवी और फायर मैन स्व0 राम रतन राम के परिजन प्रमोद कुमार का ए डी जी वाराणसी जोनबिश्वजीत महापात्राने सम्मान करते हुए उन्हें उपहार और शाल भेंट की !
उन्होने परिजनो से पूछा कि कोई दिक्कत या परेशानी तो नही है .कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो पूरा डिपार्टमेंट आपके साथ है।

शहीदो को शोक शस्त्र और सलामी भी दी गयी .इस दौरान आई जी वाराणसी रेन्ज दीपक रमन ,एस एस पी रामकृष्ण भारद्वाज ,पी ए सी के कमान्डेन्ट ,सभी एडीशनल एस पी दि नेश सिंह, अमित सिंह ,ज्ञानेन्द्र प्रसाद ,सुरेश चंद्र रावत के साथ ही ,जिले के सभी सीओ ,इंस्पेक्टर एसआई,कांस्टेबल मौजूद रहे!