एकमा में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा में सुबह सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। एकमा थाना क्षेत्र के आमदाधि रेलवे क्रासिंग के निकट हुवे इस सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है।

मृत महिला रसूलुपर थाना क्षेत्र के इटहरी ग्राम निवासी ओमप्रकाश तिवारी की पत्नी रेणु तिवारी बतायी जाती है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रेणु अपने पुत्र आशीष तिवारी के साथ छपरा के लिए निकली थी। तभी आमदाधि रेलवे क्रासिंग पर ट्रक की चपेट में आने से रेणु तिवारी की मौत हो गयी जबकि आशीष बाल बाल बच गया।

घटना से आक्रोशित लोगों जे छपरा सिवान एनएच व मांझी बरौली पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर एकमा थाने की पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे हैं।