मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी में दहेज में सात लाख की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है । मामले में कोर्ट परिवाद पर एक प्राथमिकी दर्ज हुई है । अवतार नगर थाना निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बहुआरा पट्टी निवासी तन्मय सिंह, राम विनय सिंह, कौशल्या देवी को आरोपित किया गया है देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि उसकी पुत्री शिल्पी देवी की शादी तन्मय सिंह के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही सभी आरोपी विवाह में मिले गहना,कपड़ा व अन्य उपहार से संतुष्ट नहीं थे । शिल्पी देवी को प्रताड़ित करते हुए एक चक्का गाड़ी खरीदने के लिए सात लाख रुपये की मांग की । जिसे नहीं पूरा करने पर बाद में शिल्पी देवी की हत्या कर दी गी । जानकारी होने पर जब देवेंद्र कुमार शर्मा मृतिका के घर गए तो वहां उन्हें शिल्पी देवी नहीं मिली ना उसकी कोई जानकारी दी गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।