उपविकास आयुक्त अमित कुमार को अध्यक्ष व सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह को सचिव चुना गया


छपरा। सारण जिला में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संध्या 5 बजे से समाहरणालय सभागार में संपन्न हुयी, जिसमें बिहार प्रशासनिक सेवा संघ की सारण जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से अमित कुमार, उप विकास आयुक्त को बासा की सारण जिला इकाई का अध्यक्ष, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को सचिव एवं अरूण कुमार सिंह नजारत उपसमाहर्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष एवं सचिव का विधिवत स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर आपसी विचार-विमर्श के आधार पर अहम निर्णय लिये गये एवं इस निर्णय से राज्य इकाई को संसूचित करने की बात कही गयी। आज की बैठक में सारण जिला बासा के द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय को साल एवं मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया जिनकी प्रोन्नति हाल हीं में भारतीय प्रशासनिक सेवा में लिए हुयी है। संजय कुमार उपाध्याय वर्तमान में नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम के पद पर पदस्थापित हैं। बासा की जिला इकाई के द्वारा जिले में नव पदस्थापित वरीय उप समाहर्त्ताओं को भी सम्मानित किया गया। जिला के बासा इकाई के गठन में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन एवं रजनीश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रजनीश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, मढ़ौरा, डीसीएलआर सदर, मढ़ौरा, सभी पीजीआरओ, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह एवं सभी वरीय उप समाहर्त्ता उपस्थित थे।