
सिवान। सिवान के लहेजी मठिया के मैंदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।जिसमें जमाल हाता क्लब बनाम न्यू प्रिंस क्लब महम्मदपुर द्वारा शानदार मुकाबला हुआ। जिसमे दोनों टीम ने निर्धारित समय मे एक एक गोल बराबरी कर खत्म किया। तथा उसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में न्यू प्रिंस क्लब ने 4/2 से जमाल हाता को पराजित किया तथा खिताबी जीत हासिल की जिसका मैन ऑफ द मैच जितेंद्र महतो को दिया गया।




Recent Comments