भूमिहिनों ने किया प्रदर्शन्
# परवेज अख्तर सिवान
लकड़ी नबीगंज, सिवान:
लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी गांव के वार्ड संख्या चार में गंडक नहर के किनारे भूमिहीन दलित देवनारायण बैठा, उमाशंकर बैठा, वीरेंद्र बैठा, रामचंद्र बैठा की झोपड़ी को अंचलाधिकारी द्वारा हटाए जाने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। गत 21 जून को पुलिस बल के सहयोग से झोपड़ी को उजाड़ कर फेंक दिया गया था। जिससे चारों भूमिहीन दलित परिवार बेघर हो गए। अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।




Recent Comments